October 31, 2026

पूर्व संघर्ष समिति क्लेमेंन्ट टाउन ने महाबीर चक्र बिजेता राईफल मैन जसवंत सिंह रावत वार मेमोरियल पर पुष्पचक्र चड़ाकर दी कारगिल शहीदों को श्रद्वांजलि।

0
IMG-20230726-WA0044

 

टर्नर रोड़ क्लेमेनटाउन समीप महावीर चक्र विजेता राइफल्स मेन जसवंत सिंह रावत के वार मेमोरियल पर पूर्व  सैनिक संघर्ष समिति क्लेमेंट टाउन देहरादून ष्के पूर्व सैनिकों ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व छेत्र से आये पूर्व सैनिकों और महिलाओं ने शहीदों की यादगार में दो मिनिट का मौन धारण किया तत् पश्चात महावीर चक्र विजेता राइफल्स मेन जसवंत सिंह रावत के वार मेमोरियल पर क्रम बद्ध पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वक्ताओं ने कारगिल विजय की उस विषम परिस्थितियों का हवाला देकर उन सूरमाओं का जिक्र भी किया जिन्होंने इस युद्ध में हिस्सा लिया साथ ही कहा है कि यह युद्ध दुनिया के सबसे कठिन युद्ध में से एक युद्ध था। अन्त में समिति के अध्यक्ष कैप्टन आलम सिंह भण्डारी ने सबका धन्यवाद दिया और कहा कि लड़ाई जीतने के लिए जोश, जज्बा और जुनून होना भी आवश्यक है वे स्वयं 1971 के भारत पाक युद्ध में योद्धा रहे हैं साथ ही सियाचिन ग्लेशियर में 1986 87 में पोस्ट कमांडर रह चुके हैं इसलिए अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में लड़ी जाने वाले लड़ाइयों की कठिनाइयों से थोड़ा बहुत वाक़िफ भी हैं।

सैनिक को हथियार के साथ ऊंचा मनोबल होना अति आवश्यक है। इस कार्य क्रम के संयोजक सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत थे।
इस कार्य क्रम में कैप्टन आलम सिंह भण्डारी सहित कैप्टन इन्द्र सिंह शाही, कैप्टन विजय सिंह रावत, कैप्टन महेंद्र सिंह बिष्ट, कैप्टन अशोक कुमार लिम्बु , कैप्टन एस बी थापा , सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत , सुबेदार मेजर बच्चन सिंह पटवाल , सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत , सुबेदार मेजर उमराव सिंह गुसाईं , सुबेदार मेजर वी डी बडोनी, नायाब सुबेदार लक्ष्मण सिंह रावत, हवलदार नैथानी, नायक रमेश चमोली ,कैप्टन लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल लांस नायक अशोक सुन्दरियाल नीतू रावत सभी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल