October 26, 2026

जंतर मंतर पर गौरव सेनानी संघर्ष समिति देहरादून के पूर्व सैनिकों ने दिया धरना

0
IMG-20230406-WA0022

नई दिल्ली ओ आर ओ पी 2 की मुहिम अपने उच्चतम स्तर के आकार का रूप धारण कर चुकी है इसी परिपेक्ष में नई दिल्ली जंतर मंतर में देहरादून के पूर्व सैनिकों के साथ उत्तरकाशी और दिल्ली के नजदीक के प्रदेशों से आए पूर्व सैनिक, उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिकों ने धरना दिया। धरना प्रदर्शन में कैप्टन आलम सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर बच्चन सिंह गुसाई, ऑनरेरी कैप्टन धर्म सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर बादर सिंह रावत, कैप्टन एमएस बिष्ट, कैप्टन रूप सिंह, सूबेदार मेजर कैलाश रावत, नायब सूबेदार लक्ष्मण सिंह रावत, नायब सूबेदार आईडी गैरोला, नायक यादव, उत्तरकाशी से अध्यक्ष सुबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह नेगी, सूबेदार राम सिंह राणा, राजस्थान के समोला से सुबेदार फूल सिंह, हवलदार मोहन लाल और उड़ीसा से नायक साहू, छत्तीसगढ़ से नायक अनिल कुमार ने विस्तार से ओ आर ओ पी 2 और एमएसपी की विसंगति के ऊपर विस्तार से अपनी बात रखी तथा सभी ने एकमत से सुझाव दिया कि इस मुहिम को जिस रफ्तार से चल रही है और अधिक प्रयास करने की जरूरत है सभी से आग्रह किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में इस मुहिम को और तेज करने का प्रयास करें ।आज के इस प्रदर्शन को देखते हुए मीडिया ने भी बढ चढ़कर हिस्सा लिया तथा सभी उपस्थिति द्वारा मीडिया का धन्यवाद किया गया और उन्हें इन विषयों को सरकार के समक्ष रखने का आग्रह किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल