September 28, 2026

दीपावली पर 24 अलर्ट रहेगा दून अस्पताल

देहरादूनः दीपावली पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के सबसे बड़े अस्पताल दून अस्पताल ने पूरी तैयारी कर ली है। अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही दिवाली के अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद 14 बेड की आधुनिक आईसीयू बर्न यूनिट भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विधायक खजानदास ने शुभारंभ किया। वहीं दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बर्न यूनिट में छह बेड आईसीयू, आठ सामान्य बेड और ओटी बनाई गई है। इसमें झुलसे हुए मरीजों को इलाज व सर्जरी की सुविधा मिलेगी। उन्होने बताया कि इस यूनिट को तैयार करने में करीब छह माह का समय लगा है।

Spread the love
error: Content is protected !!