November 5, 2026

35 साल बाद दिवरा यात्रा पर निकली देवलधार की मां ज्वाला देवी,मंडल घाटी में फिर उत्सव का माहौल

0
WhatsApp Image 2022-10-02 at 5.18.10 PM

देवभूमि के नाम से विख्यात उत्तराखंड अपनी विशेष लोक परंम्पराओं व संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां पर समय-समय पर देवी व देवता अपने भक्तों को आर्शीवाद देने के लिए गर्भगृह से बाहर निकल कर दिवरा यात्रा पर जाते है। इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए जनपद चमोली के दशोली व्लाक देवलधार गांव की मांॅ ज्वाला देवी 35 साल बाद अपनी धियाणियों की कुसलक्षेम जानने व भक्तों को आर्शीवाद देने के लिए 5 माह की दिवरा यात्रा पर निकली है।
28 सितंबर को गर्भगृह से बाहर निकलने के बाद मॉ ज्वाला देवी की रथडोली सबसे पहले सती शरोमणि माता अनसूया से मिलन के लिए अनसूया आश्रम पंहुची। तत्पश्यात अब केदारनाथ यात्रा के पर है।मॉ ज्वाला देवी सती सिरोमणी माता अनसूया की बहिन मानी जाती है,और लोकपरम्पराओं के अनुसार दिवरा यात्रा में जाने से पहले सर्वप्रथम अनसूया माता से मॉ ज्वाला देवी मिलन करती है।

वही दिवरा यात्रा के मुख्य पुजारी प्रशांत डिमरी ने बताया कि 28 सितंबर को गर्भगृह से बाहर निकलने के बाद माता अनसूया से मिलन व बद्रीनाथ केदारनाथ धाम के दर्शन और प्रयाग स्नान दिवरा यात्रा में तय किया गया है। इसके बाद जो भी समय मिलेगा उसमें तय गांवो में मॉ ज्वाला देवी की दिवरा यात्रा चलेगी। पांच माह दिवरा यात्रा के उपरांत बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023 से लक्षहोम महायज्ञ का भव्य आयोजन तय किया गया है।
मॉ ज्वाला की देवडोली के साथ दिवरा यात्रा के अध्यक्ष नारायण सिंह रावत,कोषाध्यक्ष हीमानंद सती,पुजारी प्रशांत डिमरी समेत 30 भक्तजन लगातार अपनी सेवा दे रहेे। गौरतलब है कि, मंडल घाटी में बणद्वारा,कठूड,सगर,देवलधार में मॉ ज्वाला देवी व मंडल गांव में अनसूया माता निवास करती है। यहां हर साल इन पांच देवडोलियों का मिलन हर साल विख्यात अनसूया मेले के दौरान होती है। जहां अनसूया आश्रम में पांचों देवडोलिया एक रात्रि निवास के बाद दूसरे दिन अपने अपने गंतब्य स्थानों की ओर प्रस्थान करती है। देवलधार की मॉ ज्वाला देवी की दिवरा यात्रा से पहले मंडल घाटी में बणद्वारा गांव की मॉ ज्वाला देवी व सती सिरोमणी माता अनसूया की भव्य व ऐतिहासिक दिवरा यात्राओं का आयोजन यहां बीते सालों में हो चुका है।इस दिवरा यात्रा को लेकर क्षेत्र की धियाणियों व भक्तजनों में भारी उत्साह व खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।

भानु प्रकाश नेगी हिमवंत प्रदेश न्यूज,देहरादून

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल