November 5, 2026

30 साल बाद 19 दिसंबर से सिनाऊ मल्ला-तल्ला में बग्डवाल देवता नृत्य का होगा भव्य आयोजन, ग्रामीणों में उत्साह।

0
IMG-20221127-WA0023

 

भानु प्रकाश नेगी,पोखरी

चमोली/सिनाऊ गांव: पोखरी ब्लाक के सिनाऊ मल्ला-तल्ला में आगामी 19 दिसंबर से 27 दिसंबर तक बग्डवाल देवता नृत्य का आयोजन किया जायेगा। यह निर्णय सिनाऊ गांव में एक बैठक के दौरान लिया गया ।


क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष रावत ने बताया कि 30 सालों के बाद बग्डवाल देवता नृत्य के आयोजन का निर्णय ग्रामीणों के द्वारा लिया गया है।पहले पाण्डव नृत्य पर विचार विमर्श किया गया लेकिन बाद में सर्वसम्मति से बग्डवाल देवता नृत्य पर सहमति बनी।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बग्डवाल देवता नृत्य के अध्यक्ष विनोद प्रसाद खाली, उपाध्यक्ष हरीश सिंह रावत व कोषाध्यक्ष मदन सिंह को चुना गया।

आपको बता दे कि, जीतू बग्डवाल उत्तराखंड के बीरभड़ हुए है।जिन्हें देव कन्याओं ने रोपाई के वक्त खेत से अन्तर्ध्यान कर लिया था। प्रचलित कथाओं के अनुसार बीर भड़ जीतू बग्डवाल बहुत शानदार बलशाली थे जिन पर देवकन्याये मोहित हो गये और उन्हें अपने साथ ले गयी।
बैठक के दौरान सिनाऊ मल्ला तल्ला के सभी ग्रामीण मौजूद रहे ।वही आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद खाली ने क्षेत्र की जनता से इस देवकार्य में अपनी उपस्थित व सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल