November 8, 2026

आम आदमी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर माप रहे है ग्रामीणों का ऑक्सीजन लेवल और टेंपरेचर

0

bhanu prakash negi

चमोली /पोखरी/सिमखोली-भले ही देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हो लेकिन संक्रमण का खतरा अभी बना हुआ है। वही आम आदमी पार्टी द्वारा गांव गांव जाकर ग्रामीणों का ऑक्सीजन लेवल, टेंपरेचर नापा जा रहा है साथ ही आशा कार्यकत्रियों  के जरिए आवश्यक दवाई दी जा रही है। इस क्रम में यूथ फाउंडेशन के संस्थापक आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल द्वारा चमोली जनपद के पोखरी ब्लॉक के सिनाऊ,सिमखोली, काण्डई, चोपड़ा, चौण्डी समेत दर्जनों गांव में ग्रामीणों का ऑक्सीजन लेवल, टेंपरेचर  मापा गया और उन्हें दवाइयां दी गई। वहीं आम आदमी पार्टी के युवा नेता सूरज कोहली का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव लिए आम आदमी पार्टी द्वाराअं को ग्रामीण स्तर तक काम किया जा रहा है जिससे कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचा जा सके।

ग्रामीण क्षेत्रों कोरोना काल मे सेवा दे रहे कोरोना वारियर्स  में यशवंत रावत (इंस्ट्रक्टर) युथ फाउंडेशन
सूबेदार मेजर विक्रम चौधरी रिटाायर्ड आदि प्रमुख थे।

गौरतलब है कि, कर्नल अजय कोठियाल द्वारा यूथ,फाउंडेशन के जरिए हजारों युवाओ को सेना की भर्ती ट्रेनिंग देकर सेना मे भर्ती करा चुके है।और अब आम आदमी पार्टी के जरिए उत्तराखंड प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए संघर्षरत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल