May 28, 2026

बद्रीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने महिला और युवक मंगल दलों को बांटे सांस्कृतिक और खेल सामग्री

चमोली। बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने सोमवार को पोखरी विधायक आवास पर महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दलों को विधायक निधि से सांस्कृतिक एवं युवक मंगल दलों को क्रिकेट किट दी। जिसमें ग्राम सिमखोली , हरिशंकर सूगी ,तोली गैलूग,डमक चमशील, बीणा तल्ला एवं युवक मंगल दल सिमखोली, हरिशंकर,तोली गैलूग डमक चमशील विधायक निधि से सांस्कृतिक एवं खेल सामग्री वितरित की गयी

विधायक महेंद्र भट्ट ने खेल एव सामाग्री वितरण करते हुए कहा सांस्कृतिक सामग्री से महिलाओं के द्वारा हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा किसी भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकती है युवक मंगल दलों को क्रिकेट किट वितरण करने का मेरा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को आगे बढ़ाने का मौका मिले और इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगें मेरा उद्देश्य है हर क्षेत्र में विकास हो।

विधायक भट्ट ने महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों से आह्वान भी किया इस सामग्रियों का सदुपयोग करे इस सामग्री के वितरण से हमारे ग्रामीण इलाकों में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा तथा ग्रामीणों अंचलों में सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का विकास होगा। सभी ग्राम सभाओं की महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दलों की अध्यक्षों ने विधायक महेंद्र भट्ट का आभार जताया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल अवधेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा चौधरी महिला मंगल अध्यक्ष शोभा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष रावत, ढमक चमशील महिला मंगल दल अध्यक्ष पुष्पा देवी, सूगी ग्राम प्रधान स्मीता देवी सहित युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्य मौजूद थे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!