October 17, 2026

अब प्रदेश के छात्रों को टेबलेट नहीं..सीधे खातों में देगी सरकार पैंसे

उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिस फैसले के तहत अब प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को टेबलेट के पैसे दिए जाएंगे, इससे पहले सरकार ने बच्चो को खुद टैबलेट देने का फैसला लिया था, लेकिन अब एक निश्चित धनराशि उनके खातों में डाली जाएगी, इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अब जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है और हम चाहते हैं कि छात्रों को जल्द से जल्द टेबलेट दिया जाए क्योंकि इसकी घोषणा मैंने खुद की थी इसलिए पारदर्शी तरीके से जो भी बाजार का रेट है उस रेट में हम छात्रों के खातों में पैसा डालेंगे। साथी बने स्तर पर सुनिश्चित भी करेंगे और टीचर प्रिंसिपल से भी सुनिश्चित करेंगे कि बच्चों को टैबलेट मिल जाए हमारी पहली प्राथमिकता टेबलेट देना है क्योंकि छात्रों को इस आईटी के युग में संसाधनों का सही प्रकार से उनका प्रयोग भी हो और उन्हें संसाधन भी मिले।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!