June 26, 2026

रामनगर में 15 दिनों तक चली नए वनारक्षियों की ट्रेनिंग खत्म, अब जल्द लेंगे चार्ज

वन प्रभाग रामनगर में नए वनारक्षियों की चल रही ट्रेनिंग आज 15 दिनों बाद परीक्षा के साथ संपन्न हो गई है। अब जल्द ही इन सभी को चार्ज दिए जाएंगे।

बता दें कि उत्तराखंड में 2 माह पूर्व 1220 वनारक्षियों की भर्ती आयोग द्वारा हुई थी, जिसमें परीक्षा में सफल हुए 1220 वनारक्षियों की 1 दिसंबर से वन विभाग के अलग अलग डिवीजन में प्रशिक्षण कार्य चल रहा था, जिसमें इन वनारक्षीयों को इनके चार्ज लेने से पूर्व ट्रेनिंग दी जा रही थी, जिस क्रम में इन्हें वन विभाग के जंगलों और वन्यजीवों के साथ ही पेड़ पौधों व जंगल की सभी बारिखियों की जानकारी दी जा रही थी।

वहीं रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में भी वन विभाग के एक्सपर्ट द्वारा 26 वनारक्षियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उसकी आज एक परीक्षा ली गई और परीक्षा के साथ ही आज इन वनारक्षीयों की ट्रेनिंग खत्म हो गई। अब जल्द ही ये वनारक्षीयों वन विभाग के अलग-अलग जगह पर तैनात दिखेंगे।

Spread the love
error: Content is protected !!