October 17, 2026

हरदा ने बीजेपी विधायक हरबंस कपूर के निधन पर जताया दुख

देहरादून। उत्तराखंड के भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का आज निधन हो गया। जिसके बाद पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। बता दें कि हरबंस कपूर उत्तराखंड में BJP के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक थे उत्तराखंड के साथ-साथ और यूपी में भी 4 बार विधायक रहे हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी उनके घर जाकर दुख जताया। हरीश रावत ने कहा की उनके जाने से राजनीति में क्षति हुई हैं और वह हमेशा अपने लोकप्रिय व्यवहार के कारण सबके दिलों में जगह बनाते थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!