June 28, 2026

जयपाल रावत चुने गये गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था के नवनियुक्त महासचिव

 

देहरादून:क्लेमेन्टटाउन बेल रोड स्थित गढ़वाल भ्रातृ मंडल की आम बैठक में सुन्दरलाल सेमवाल को अध्यक्ष व योगगुरु जयपाल रावत को सर्व सम्मति से महासचिव से चुना गया।इससे पहले संस्था के पूर्व अध्यक्ष उद्योगपति रघुनन्दन सिंह रावत की अध्यक्षता में आम बैठक में पूर्व महासचिव सर्वेन्द्र सिंह फर्स्वाण ने संस्था द्वारा अभी तक के कार्यो का उल्लेख किया।कोषाध्यक्ष नन्दलाल कोठारी ने संस्था की आय व्यय का ब्योरा आम सभा के समक्ष रखा।जिसे सर्व सहमति से पास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के नव नियुक्त पदाधिकारियों कि नियुक्ति के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई। पूर्व महासचिव जे एस रावत, व आर सी एस रावत,कैप्टन आलम सिंह भण्डारी,ओपी बहुगुणा,यशवंती थपलियाल और अरूण थपलियाल को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।

निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अध्यक्ष पद पर सुन्दरलाल सेमवाल,उपाध्यक्ष पद पर आर पी चमोली,सुषमा सजवाण,महासचिव जयपाल सिंह रावत,सचिव दीपक नेगी/उमराव सिंह गुसाई,कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र खंतवाल,सांस्कृतिक सचिव ऊषा कोटनाला/रंजूल नौटियाल,जनसंपर्क अधिकारी सुबोध नौटियाल,मीडिया प्रभारी अरूण थपलियाल,लेखा परीक्षक वाचस्पति विडालिया को चयनित किया गया।
आपको बता दे कि, गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था उत्तराखंड की लोक संस्कृत,विरासतों,रीति रिवाजों के संरक्षण व समाज के जरूतंद लोगों की मदद के विगत कई वर्षो से सराहनीय कार्यक्रम कर रही है।
नवनियुक्त अध्यक्ष सुन्दरलाल सेमवाल पहले भी संस्था में अध्यक्ष की जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक निभा चुके है । वही जयपाल सिंह रावत पहली बार महासचिव चुने गये है।जयपाल सिंह रावत संस्था में एक कुशल ऊर्जावान,ईमानदार छवि के साथ साथ योगगुरु के तौर पर अपनी छवि बना चुके है।

 

-भानु प्रकाश नेगी,देहरादून

Spread the love
error: Content is protected !!