June 23, 2026

विश्व एड्स दिवस पर सीएम धामी ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

देहरादून। विश्व एड्स दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता संबंधित बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया ।

बता दें कि दुनियाभर में एचआईवी संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 1 दिसंबर को वर्ल्ड विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। WHO ने सबसे पहले विश्व एड्स दिवस को वैश्विक स्तर पर मनाने की शुरुआत अगस्त 1987 में की थी। इसका मुख्य उद्देश्य एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली महामारी एड्स के बारे में हर उम्र के लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!