August 21, 2026

पोखरी के श्रीगढ़ गांव में दस साल बाद पाण्डव नृत्य की मची धूम

रिपोर्ट- संदीप बर्त्वाल

चमोली। विकास खण्ड पोखरी के हापला घाटी के श्रीगढ़ गांव में इन दिनों पाण्डव नृत्य का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। ऐसे में पाण्डव नृत्य के आयोजन से गांवो का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पाण्डव नृत्य में पाण्डवों के अस्त्र-शस्त्रों की विशेष पूजा अर्चना के साथ अनेक पौराणिक परम्पराओं का निर्वहन किया जा रहा है जबकि कौथिग देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के स्थानीय लोग व धियाँणियो के आने से गांव में रौनक आ गयी है।

वही पाण्डव नृत्य में पाण्डव लीला के साथ पाण्डव का गंगा स्नान, तीर्थ यात्रा, नगर भ्रमण,  सहित अनेक परम्पराओं का निर्वहन करने की परम्परा है तथा पाण्डव नृत्य का आयोजन लगभग एक माह तक किया जाता है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!