August 20, 2026

25 नवम्बर को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी की गौचर में विशाल रैली का आयोजन

गौचर। आगामी विधानसभा चुनाओं के मध्यनजर राजनीतिक सरगर्मीयां तेज हो गई है। पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप के दौर तेज हो गये है।वहीं पूर्व कैविनेट मंत्री व बद्रीनाथ विधानसभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार राजेन्द्र भण्डारी ने गौचर के मेला ग्राउंड में 25 नवंम्बर को जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी के साथ विशाल रैली का आयोजन किया है। जिसमें क्षेत्र के सभी कांग्रेस जनों व आम जनता को आमंत्रित किया गया है।

वही अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गौचर सुनील पंवार ने बताया कि, अब 2022 विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आ गया है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पंहुचाने के लिए पूर्व कैविनेट मंत्री व पूर्व बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी द्वारा गौचर में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि आम जनता महंगाई व तमाम विकास कार्य न होने से त्रस्त है, लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई वास्ता नहीं है। आगामी 2022 के चुनाव में उत्तराखंड की जनता इस जनविरोधी पार्टी भाजपा को उखाड़ फेकने का मन बना चुकी है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!