August 20, 2026

अल्मोड़ा में 12 विधानसभाओं की कोर कमेटी की नड्डा ने ली बैठक, दिया जीत का मंत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिवसीय दौरे पर देवभूमि पहुंचे हैं। आज चमोली में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद जेपी नड्डा अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा में नड्डा ने बीजेपी की अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ समेत बागेश्वर जिले की 12 विधानसभाओं की कोर कमेटी की बैठक में प्रतिभाग किया। कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,  उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा, चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत तमाम विधानसभाओं के सिटिंग विधायक और बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आगामी चुनावों में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए यह कोर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ली गयी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर 24 कार्यो को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए संगठन सेतु का काम करता है।

वहीं उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होगी। उन्होंने कहा अभी 252 मंडलो की सभाएं होनी है। आगामी दिनों में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का उत्तराखंड में दौरा होगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!