August 20, 2026

बद्रीनाथ धाम में ITBP के जवान ने महिला तीर्थ यात्री को रौंदा, गिरफ्तार

रिपोर्टर- सोनू उनियाल

जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में सपरिवार दर्शन को आयी गुडगांव हरियाणा की महिला को आईटीबीपी के जवान ने कार से कल देर रात बदरीनाथ धाम के माणा तिराहे के निकट बांगण धर्मशाला के पास रौंदा डाला। जिस कारण से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

बदरीनाथ थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि आईटीबीपी 23 बटालियन माणा में तैनात अभियुक्त दीपक को आईपीसी की धारा 304 ए व 279 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि दीपक नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था।

वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में धुत आईटीबीपी के जवान ने अपनी कार में मांस भी रखा था। जिस कारण से स्थानीय लोगों में भी खासा आक्रोष है। क्योंकि बदरीनाथ धाम व क्षेत्र में मांस मदिरा पूर्ण वर्जित है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!