July 31, 2026

डाॅ. मनोज उप्रेती को मिली सी.एम.ओ देहरादून की जिम्मेदारी

उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। देहरादून में डॉ. मनोज उप्रेती को सीएमओ बनाया गया। जबकि अब तक यह कार्यभार संभाल रहे डॉ. अनूप डिमरी को महानिदेशालय में तैनाती दी गई है। टिहरी में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय संजय जैन को सीएमओ बनाया गया है। वहां की सीएमओ डॉ. सुमन आर्य को नई तैनाती महानिदेशालय में दी गई है। देहरादून के जिला अस्पताल कोरोनेशन और गांधी अस्पताल में डॉ. शिखा जंगपांगी को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वहीं डॉ. केशव सिंह चौहान को सीएमओ उत्तरकाशी बनाया गया, जबकि डॉ. डीपी जोशी को CMO उत्तरकाशी से हटाकर उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया। चमोली जिले में डॉ. केके अग्रवाल को सीएमओ बनाया गया है। चमोली में अभी तक सीएमओ की जिम्मेदारी देख रहे वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जीएस राणा को जिला अस्पताल गोपेश्वर का प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!