November 2, 2026

चिपको आंदोलन की जननी गौरा देवी को कांग्रेसियों ने किया याद

0

जोशीमठ।ब्लाक सभागार मे चिपको नेत्री गौरा देवी के जन्मदिन पर कांग्रेस परिवार के ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे भावहीन श्रद्धांजलि देकर याद किया है।  गौरा देवी का जन्म 25 अक्टूबर 1925 को जोशीमठ विकास खंड के लाता गांव मे हुआ था। इनकी शादी मात्र 12 वर्ष की उम्र में मेहरबान सिंह के साथ कर दी गई थी, जो कि नजदीकी गांव रैंणी के निवासी थे।

हालांकि शादी के 10 साल के बाद मेहरबान सिंह की मौत हो गई और गौरा देवी को अपने बच्चों के लालन-पालन में काफी दिक्कतें आईं। फिर भी उन्होंने उनका अच्छे से पालन-पोषण किया। वहीं साल 1972 में रैणी गांव महिला संगठन की अध्यक्ष बनी और 26 मार्च 1974 – रैणी के जंगल में पेड़ कटान रोकने को लेकर चिपको नेत्री के नाम से प्रसिद्ध हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल