January 14, 2026

अब पहाड़ की बेटी आयुषी भट्ट हरियाणा में दिखाएगी अपने मुक्कों का दम

(हमारी छोरी किसी छोरे से कम ना है)

चमोली की आयुषी भट्ट हरियाणा के हिसार में होने वाले राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपने मुक्कों क़ा दम दिखाएंगी। जी हां आयुषी राष्ट्रीय सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 57 किलो भार वर्ग में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये प्रतियोगिता 21 से 28 अक्टूबर में हरियाणा के हिसार में आयोजित होंगी।

बात दें कि आयुषी भट्ट मूल रूप से चमोली के पोखरी ब्लाक में ढामक गांव की रहने वाली है़। लेकिन वर्तमान में इनका परिवार देहरादून में ही बस गया है़। आयुषी के पिताजी गृहमंत्रालय अर्ध सैनिक बल में अपनी सेवाएं दे रहें है़ और माता गृहणी है़। दो बहन और एक भाई के इस परिवार में आयुषी भट्ट क़ा बचपन से ही खेलो के प्रति लगाव रहा है। वह स्कूली प्रतियोगिता के राष्ट्रीय खेलो में जूनियर स्तर पर बास्केटबाल भी खेल चुकी है़। व्यक्तिगत स्पर्धा में ज्यादा रूचि होंने के कारण आयुषी ने बास्केटबॉल को छोड़कर मुक्केबाजी को कैरियर के रूप में चुना। जिसमें आयुषी को सफलता भी मिली। आयुषी उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय जूनियर बाक्सिंग 2016 के लिए चुनी गयी। जिसके बाद आयुषी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और अब आयुषी राष्ट्रीय सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 57 किलो भार वर्ग मै उत्तराखण्ड क़ा प्रतिनिधित्व करेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!