रूद्रप्रयागः मैती गांव आगर भ्रमण के बाद ढूंग गांव पंहुची मां चण्डिका की देवरा यात्रा
रूद्रप्रयागः 92 साल बाद अपने भक्तों को आर्शीवाद देने दिवरा यात्रा पर निकल महड़ गांव की मां चण्डिका अपने मायके आगर गांव में दो दिन विश्राम के बाद कोखंण्डी, तलगड और तीसरे पड़ाव क्युडी गांव पंहुची। मां चण्डिका की देवरा यात्रा के लिए पलक पांवडे विछाकर बैठे ग्रामीणों ने दिवरा यात्रा में सामिल सभी पस्वाओं व देवरा यात्रा समिति के पधाधिकारियों का भब्य स्वागत सत्कार किया।

23 अक्टूबर को मां चण्डिका की देवरा यात्रा डूंग गांव में विश्राम करेगी और उसके बाद अन्य गांव के भ्रमण का कार्यक्रम तय होगा। देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट ने बताया की अभी तक मां चंण्डिका की देवरा यात्रा का हर गांव में भब्य स्वागत व सत्कार हो रहा है।
क्षेत्र के हर छोटे से छोटे गांव के लोग रात्रि विश्राम के लिए विशेष अनुरोध कर रहे है। उन्होंने ने बताया कि दीपावली के बाद (5 अक्टूबर) नल्डूंगा,विरसणसेरा,पैडूला,काण्डई खोला, सिमखोली गांव के भ्रमण के लिए मां चण्डिका की देवरा यात्रा प्रस्थान करेगीं जहां पर मैती दिवरा के भी आयोजन होगा।उसके बाद मां चण्डिका की दिवरा यात्रा अन्य बाहरी गांवों के लिए प्रस्थान करेगी।
भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज,पोखरी चमोली
