August 18, 2026

J&K के पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते देवभूमि के दो जवान हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए देवभूमि के दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए दो जवान राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी टिहरी जिले के नरेंद्रनगर तहसील के विमन गांव और योगंबर सिंह चमोली के संकरी गांव के रहने वाले थे। दोनों जवानों की शहादत की खबर से देवभूमि में मातम पसरा है।

वहीं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद जवानों के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!