August 16, 2026

बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को किया सम्मानित

विकास खंड दशोली की आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों के द्वारा कोविड-19 के समय अच्छा कार्य करने पर सभी को सम्मानित किया गया। वर्तमान समय में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को पुरस्कृत किया।ईस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हमारे नौनिहाल बच्चों की प्रथम पाठशाला होती है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के समय जब पूरी दुनिया अपने-अपने घरों में रह रहे थे वहीं पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों ने घर घर जाकर आयुश किट दे कर समाज को जागरूक किया। वहीं हमारे पाल्यों की देखरेख करती है,। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाओं में आपना योगदान बड चढ़ कर देती है।जो कि प्रशंसनीय है।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों की ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती बिन्दु भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों की बेतन विशंगति की समस्याओं से अवगत कराया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट बद्री नाथ विधायक महेंद्र भट्ट क्षेत्र प्रमुख श्रीमती विनीता पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी राज्य मंत्री श्रीमती पुष्पा पासवान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला तिवारी नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी दशोली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष दिवान सिंह बिष्ट, बालविकास अधिकारी सोयेब आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों की ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती बिन्दु भट्ट श्रीमती अनिता, श्रीमती विमला, श्रीमती पुनम फरस्वाण, श्रीमती अंजना कनवासी, श्रीमती ऊमा चंदोला, श्रीमती प्रभा बर्तवाल, श्रीमती दम्यनती आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!