November 19, 2026

महंगाई से परेशान जनता ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को याद किया

0

 

देहरादून: पूर्व प्रधान मंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह भारत रत्न  के जन्मदिवस पर कांग्रेस सेवादल ने असहाय लोगों को आश्रम में फल वितरण कर उनकी लंबी उम्र की कामना की साथ ही शिविर कार्यालय टर्नर रोड पर मासिक बैठक का शुभारंभ ध्वज वंदन कार्यक्रम से किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता मन बहादुर राणा ने ध्वजारोहण किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी पियूष गौड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के समय में देश की विकास दर 7.9% थी जो आज घट कर 3% हो गई है । सभी वर्गों के लिए सुधारीकरण जारी था । आज केवल और केवल उद्योगपतियों के हित में कार्य हो रहे हैं । आम जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है विकास के नाम पर सरकार कोरी घोषणाएं कर रही है । जनता परेशान है । आज जनता पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को याद कर उन्हे दुआएं de रही है । अब लोगों ने मन बना लिया है कि 2022 में कांग्रेस को वापस लाना है कार्यक्रम में पीयूष गौड़, विजेंद्र कनौजिया, छोटेलाल, गौतम, सुदामा सिंह, नबिया, रविंद्र जैन, सतनाम सिंह, अंजू नाहर ,भूपेंद्र धीमान, राकेश कुमार, अकरम खान, अब्दुल मन्नान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल