पोखरी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
पोखरी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
पोखरी (चमोली)। थाना पोखरी क्षेत्रांतर्गत थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय नागनाथ पोखरी एवं राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया।

यातायात निदेशालय उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठने वाले दोनों व्यक्तियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होने की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा संकेतों को समझने तथा सुरक्षित तरीके से वाहन संचालन करने के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत ने युवाओं से हमेशा यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की।
अभियान में आरक्षी भरत सिंह टोलिया, आरक्षी ललित मोहन, होमगार्ड ममता देवी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
