November 20, 2026

24 वर्षों की सेवाओं के बाद योगेंद्र बर्त्वाल को भावभीनी विदाई, सहकर्मियों ने साझा किए संस्मरण।

0
IMG-20261120-WA0012

 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चमोली, गौचर में 24 वर्षों की सेवा के बाद  योगेंद्र सिंह बर्त्वाल का उनके इच्छित स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीणा, पोखरी में स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
बर्त्वाल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली में सांख्यिकीकार के पद पर कार्यरत थे,

डायट प्राचार्य  अनीनाथ, वरिष्ठ संकाय सदस्यों, कार्यालय स्टाफ एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
योगेंद्र बर्त्वाल शानदार खिलाड़ी, कुशल शिक्षक प्रशिक्षक एवं जमीन से जुड़े सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। संस्थान में उनके लंबे सेवाकाल के दौरान सहकर्मियों ने उनके कार्य व्यवहार, कार्यशैली, सहयोग एवं विभिन्न अनुभवों से जुड़े संस्मरण साझा किए। सभी ने उनके योगदान की सराहना करते हुए आगामी पारिवारिक एवं
व्यावसायिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

डायट प्राचार्य  अनीनाथ ने कहा कि  योगेंद्र सिंह बर्त्वाल ने संस्थान में 24 वर्षों तक पूरी निष्ठा, समर्पण एवं कर्मठता के साथ सेवाएं दी हैं। उनका सरल व्यवहार, सहयोग की भावना एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्थान के साथ उनके जुड़ाव एवं योगदान को हमेशा याद किया जा

विदाई ले रहे  योगेंद्र बर्त्वाल ने संस्थान में बिताए वर्षों को अपने जीवन का महत्वपूर्ण एवं यादगार समय बताते हुए प्राचार्य, सहकर्मियों, कार्यालय स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्थान से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए सभी के स्नेह एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, बीरेंद्र सिंह कठैत, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, डॉ. गजपाल राम राज, गोपाल प्रसाद कपरुवाण एवं सुबोध कुमार डिमरी सहित संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य, कार्यालय स्टाफ एवं डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य डॉ. कमलेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल