लक्ष्मण सिंह रावत को राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर प्रेस क्लब गौचर ने दी बधाई
गौचर।
मनोरथ प्रसाद हरिवंश ट्रस्ट द्वारा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं गौचर प्रेस क्लब के सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजे जाने पर प्रेस क्लब गौचर ने हर्ष व्यक्त किया है।
विकास खंड नारायण बगड़ के ईड़ा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह रावत पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय विभिन्न पदों पर रहने के बाद उन्होंने विकास खंड नारायण बगड़ के कोठली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद तत्कालीन परिस्थितियों के मध्य नजर उन्होंने भाजपा से हाथ मिलाया और जिला पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर आसीन हो गए। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की वजह से उन्होंने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए रखी। वर्तमान में उन्होंने अपने गांव के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से किवि, पशुपालन व्यवसाय स्थापित किया। यही नहीं उन्होंने गौचर में आशा पर्यटन पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास समिति का कार्यालय खोलकर कई लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है। पूर्व में वे पर्वतजन पत्रिका से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने प्रेस क्लब गौचर की सदस्यता ग्रहण की है। उनके इस समाज सेवा व जन कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने की वजह से श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश ट्रस्ट द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजे जाने पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह असवाल, संरक्षक चंद्रबीर गायत्री, सलाहकार दिग्पाल गुसाईं, संप्रेक्षण भानूप्रकाश नेगी, गोविंद सिंह,अरूण मिश्रा, देवेन्द्र गुसाईं, प्रदीप लखेड़ा,एल पी लखेड़ा आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
