October 19, 2026

विधायक भूपालराम टम्टा के लिखित आश्वासन पर आठवें दिन स्थगित हुआ धरना

IMG-20261019-WA0013

 

Dharna adjourned for the eighth day on the written assurance of MLA Bhupalram Tamta.

 

 

दिन में अस्पताल की प्रमुख समस्याओं के समाधान और एक माह में उच्चीकरण का आश्वासन

नारायणबगड़ (चमोली)। नारायणबगड़ स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार और अस्पताल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बीडीसी सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को आठवें दिन विधायक भूपालराम टम्टा के लिखित आश्वासन के बाद अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया।

बीडीसी सदस्य नीरज नेगी और विपिन बिष्ट अपनी मांगों को लेकर सोमवार को आठवें दिन भी धरने पर डटे रहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बुटोला, ग्राम प्रधान देवेंद्र कोहली, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख देवेंद्र नेगी और दलबीर सिंह रावत सहित कई लोगों ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

देर शाम विधायक भूपालराम टम्टा धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत बीडीसी सदस्यों से वार्ता की। वार्ता के दौरान विधायक ने लिखित आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर अस्पताल की प्रमुख समस्याओं का निराकरण किया जाएगा तथा एक माह के भीतर स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग पूरी करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विधायक के लिखित आश्वासन के बाद धरने पर बैठे बीडीसी सदस्य अस्थायी रूप से आंदोलन स्थगित करने पर सहमत हो गए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, कनिष्ठ उपप्रमुख भूपेंद्र मेहरा, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कनेरी, विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी और मृत्युंजय परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!