October 6, 2026

डाक विभाग मनाएगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह, 9 से 15 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

डाक विभाग मनाएगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह, 9 से 15 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

देहरादून। डाक विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह में राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य आमजनमानस तथा व्यवसायियों को डाक विभाग की भूमिका के बारे में जागरूक करना है। इसी क्रम में इस वर्ष 9 से 15 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डाक विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। साथ ही डाकघरों में बैनर एवं डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से राष्ट्रीय डाक सप्ताह का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

12 अक्टूबर को फिलाटेली दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं दीन दयाल स्पर्श योजना पर डाक टिकट संग्रह से संबंधित प्रतियोगिताओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा फिलाटेली क्विज, यूथ फिलाटेली एवं फिलाटेलिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

13 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन एवं नागरिक केंद्रित सेवाएं दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर डाकघरों के माध्यम से Financial Inclusion एवं Citizen Centric Services से संबंधित सेवाओं का प्रचार किया जाएगा। POSB, PLI एवं Aadhaar से जुड़ी सेवाओं के संबंध में जागरूकता एवं सेवा प्रदान करने की जानकारी दी जाएगी। प्रचार-प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे तथा Reform Utsav का भी आयोजन होगा।

14 अक्टूबर को डाक एवं पार्सल दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़े ग्राहकों एवं India Post के साथ कार्य करने वाले छोटे एवं बड़े व्यवसायियों को डाक विभाग की सेवाओं से अवगत कराया जाएगा। साथ ही आरएमएस कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए Sorting Contest आयोजित किया जाएगा।

वहीं 15 अक्टूबर को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस के तहत कर्मचारियों एवं ग्राहकों के लिए Technology Quiz आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त “One Postal Network, Infinite Possibilities” थीम के साथ Postathon Walk/Run का आयोजन किया जाएगा। डाकघरों में उपलब्ध विभिन्न आधुनिक सेवाओं एवं तकनीकी सुविधाओं के प्रचार-प्रसार की जानकारी भी दी जाएगी।

डाक विभाग ने आमजन से राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!