मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज उड़ा मंडा के तीन छात्रों ने हासिल की सफलता






उड़ा मंडा। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा के तीन छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा-6 के छात्र आदित्य सिंह नेगी, पुत्र सतवीर सिंह नेगी, कक्षा-6 की छात्रा कु. शालू नेगी, पुत्री रविन्द्र सिंह नेगी तथा कक्षा-9 के छात्र हिमांशु सिंह नेगी, पुत्र सुभाष सिंह नेगी, ने सफलता प्राप्त की।

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से फूल-माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं बीएन कमेटी की ओर से सफल छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
विद्यालय परिवार ने कहा कि छात्रों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
