August 7, 2026

चमोली डाक मंडल में डाक जीवन बीमा एजेंट बनने का सुनहरा अवसर, 30 अगस्त तक करें आवेदन

 

*18 से 50 वर्ष आयु के अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित, हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य*

गोपेश्वर/चमोली।
भारतीय डाक विभाग के चमोली डाक मंडल ने डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के लिए डायरेक्ट एजेंटों के चयन हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग ने इसे रोजगार का सुनहरा अवसर बताते हुए पात्र उम्मीदवारों से 30 अगस्त 2026 तक आवेदन करने की अपील की है।

अधीक्षक डाकघर चमोली मण्डल गोपेश्वर अजय कुमार के अनुसार, अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम हाईस्कूल उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बेरोजगार युवाओं, पूर्व बीमा सलाहकारों, भूतपूर्व सैनिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा अच्छे संचार कौशल रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को ₹5,000 की राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) सुरक्षा राशि (जो कार्य छोड़ने पर वापस कर दी जाएगी) तथा ₹250 लाइसेंस शुल्क जमा करना होगा। साक्षात्कार की तिथि योग्य अभ्यर्थियों को अलग से सूचित की जाएगी।

आवेदन पत्र अधीक्षक डाकघर, चमोली मंडल, गोपेश्वर-246401 के पते पर भेजे जा सकते हैं। आवेदन पत्र निकटतम डाकघर से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!