October 17, 2026

पोखरी: पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने क्षेत्र भ्रमण कर सुनी जन समस्याएं

पोखरी। साल 2022 में होने वाले चुनावों के लिए भले ही अभी 4 माह से अधिक का समय बाकी हो लेकिन प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से जन सम्पर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के पोखरी ब्लॉक के विरणसेरा,तमुण्डी व सिमखोली गांवों का भ्रमण कर जन समस्यायें सुनी और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आम जनता से वोट की अपील की।

पूर्व मंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि भाजपा के शासन से प्रदेश भर में जनता परेशान हैं, लोग बदलाव चाहते हैं और प्रदेश में बदलाव का एक मात्र विकल्प कांग्रेस ही है।

आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए आम आदमी पार्टी लगातार बड़ी चुनौतियां खडी कर रही है। जिससे भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है।

वहीं क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी और पोखरी ब्लॉक प्रमुख प्रीति भण्डारी,अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी गौचर, सुनील पंवार, जेष्ठ प्रमुख पोखरी पूरण सिंह नेगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!