गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकारिणी का सम्मान समारोह, नई टीम को मिली जिम्मेदारी
गोपेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी चमोली की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम गोपेश्वर स्थित प्रगति वेडिंग प्वाइंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवमनोनीत पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह रावत “थोकदार”, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, कर्णप्रयाग विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नेगी, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद बैंखोरी, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा रावत, गिरीश चंद्र आर्य, पीसीसी सदस्य प्रमोद बिष्ट, अरविंद नेगी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विभिन्न विकासखंडों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर इकाइयों के प्रतिनिधि, राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पवार, अजय किशोर भंडारी, सुनील कुमार, जिला महामंत्री संदीप झिंगवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विजय हिंदवाल, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सजवाण, कार्यालय प्रभारी मनमोहन ओली, ब्लॉक अध्यक्ष पूनम रावत, जोशीमठ ब्लॉक अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं रुद्रप्रयाग जनपद प्रभारी प्रकाश रावत तथा पूर्व जिला महामंत्री संदीप पटवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
