60 ग्राम पंचायतों की महापंचायत में गूंजी सिमली बेस अस्पताल की मांग
विकासखंड कर्णप्रयाग के सिमली में पूर्ण बेस अस्पताल की मांग को लेकर 60 ग्राम पंचायतो के प्रतिनिधियो व ग्रामीणो ने सिमली चण्डिका माता प्रांगण में एक महा पंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत के दौरान कर्णप्रयाग विधायक व यूकेडी के युवा नेता आशीष नेगी भी मौजूद रहे। महापंचायत के दौरान विभिन्न जन प्रतिनिधियो ने सिमली को पूर्ण बेस अस्पताल बनाये जाने तक आन्दोलन करने व मांग पूर्ण न होने पर वोट बहिष्कार का ऐलान करने की बात कही।
देवेंद्र सिंह, अध्यक्ष बेस अस्पताल संघर्ष समिति
वही महापंचायत में राज्य सरकार का पक्ष रखने पंहुचे विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने महापंचायत को आश्वस्त किया की जन भावनाओ को मध्य नजर रखते हुए, सिमली उप जिला चिकित्सालय महिला बेस को 15 अगस्त तक पूर्ण बेस अस्पताल बनाने का जीओ जारी किया ।
सिमली उप जिलाचिकित्सालय को पूर्ण बेस अस्पताल बनाने व विशेषज्ञ डाक्टरो व तकनीशियन की तैनाती को लेकर जन प्रतिनिधियो ने मुखर होकर अपनी बात महापंचायत में रखी। ग्राम पंचायत बूंगा गैरसैंण की पूर्ण प्रधान संतोषी कनवासी का कहना है कि सिमली को पूर्ण बेस अस्पताल बनाया जाना आवश्यक है,जिससे क्षेत्र के आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए मिल
