May 20, 2026

नागनाथ पोखरी में एनएसएस शिविर का तृतीय दिवस, योग व श्रमदान से हुई शुरुआत

हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल राजकीय महाविद्यालय, नागनाथ पोखरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वयंसेवियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। दिन की शुरुआत योगाभ्यास और योग क्रियाओं के साथ हुई, जिसमें महाविद्यालय के योग प्रशिक्षक दिनेश सिंह नेगी ने स्वयंसेवियों को प्रशिक्षण दिया।
योग सत्र के उपरांत स्वयंसेवियों ने ग्राम विशाल खाल में श्रमदान करते हुए रास्तों की सफाई की तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय विशाल खाल के मैदान को समतल किया। इसके बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आए संदर्भदाता नवीन सिंह और डॉ. मिथिलेश तोपाल ने खेलों के माध्यम से स्वयंसेवियों के साथ संवाद स्थापित किया।
इस दौरान स्वयंसेवियों ने पर्यावरण, शिक्षा, प्रवजन और सोशल मीडिया जैसे समसामयिक विषयों पर नाटकों का मंचन कर जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही संविधान एवं उसकी प्रस्तावना विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से स्वयंसेवियों ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान सभा एवं प्रारूप समिति के सदस्यों की जानकारी प्राप्त की।
सत्र में लैंगिक असमानता और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवियों ने चेतना गीत प्रस्तुत कर सामूहिकता और उत्साह का परिचय दिया।
कौशल विकास सत्र के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरती रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनुपम रावत, डॉ. केवलानंद, दीपक सिंह, सतीश प्रसाद चमोला और विजयपाल लाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!