April 14, 2026

पत्रकारिता और जनसेवा को मिला सम्मान, रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब ने 27 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

रुद्रप्रयाग। जनपद में पत्रकारिता के सामाजिक मूल्यों, जनसेवा और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब द्वारा रुद्र गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 वर्ष–25 प्रतिभाएँ की अवधारणा के तहत दिया गया। इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों से चयनित कुल 27 नामों की घोषणा की गई, जिनमें दो वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।


प्रेस क्लब समिति के अध्यक्ष कुलदीप राणा आज़ाद ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार संप्रेषण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव, मानवीय मूल्यों और जनहित के कार्यों को पहचान दिलाना भी उसका दायित्व है। उन्होंने कहा कि रुद्र गौरव सम्मान के माध्यम से आपदा राहत, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण, संस्कृति, आजीविका और सामाजिक सुधार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया जा रहा है।
समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश उनियाल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को नई ऊर्जा और पहचान देते हैं तथा युवाओं को सेवा और समर्पण के मार्ग पर प्रेरित करते हैं। विशिष्ट अतिथि शिव शंकर लिंग (मुख्य पुजारी, श्री केदारनाथ धाम) ने कहा कि यह सम्मान भगवान रुद्र के नाम पर है और बाबा केदारनाथ रुद्रनाथ की पावन धरती पर वास्तविक प्रतिभाओं का सम्मान किया जाना सराहनीय पहल है। सूचना महानिदेशक उत्तराखंड वंशीधर तिवारी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के पत्रकारों के लिए पृथक विज्ञापन नीति और स्वास्थ्य बीमा जैसे विषयों पर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रेस क्लब द्वारा रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब को संबद्धता प्रदान की गई है और पत्रकारहितों के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे।
इस वर्ष वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध पत्रकार रमेश पहाड़ी और रमेश उत्तराखंडी को जनपक्षीय एवं समर्पित पत्रकारिता के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी, विक्रांत भण्डारी; उन्नति सहकारी समिति (ग्राम नारी सतेराखाल); कुंवर सिंह राणा; जय केदार कला मंच (अगस्त्यमुनि); नितिन एकेडमी (अगस्त्यमुनि);  रंजना गैरोला भट्ट; सीडीआरएफ/डीडीआरएफ; आदित्य जगवाण; डॉ. एस. कटारा; मुकेश बिष्ट; रोहन राणा; अश्विनी गौड़; डॉ. जगमोहन सिंह रावत; ओम प्रकाश कोठारी; भरत सिंह चौधरी; अंशिका जग्गी; शेखा मेहरा; प्रशांत बिष्ट; इंदु देवी; अमित मैखण्डी; प्रेमलाल भारती; पत्रकार विनय बहुगुणा; कलावती बिष्ट; डॉ. दिलीप सिंह बिष्ट तथा महिला मंगल दल क्यूडी (ग्राम क्यूडी मलांस) को रुद्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वीरेश्वर तोमर (जिला सूचना अधिकारी), योगेश सेमवाल (सचिव, उत्तराखंड प्रेस क्लब) सहित मनीष डंगवाल, राजेश बहुगुणा, दीपक कैंतुरा, चमोली से पत्रकार संदीप बर्त्वाल, भानु प्रकाश नेगी, संतोष नेगी मौजूद रहे। रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति से भूपेंद्र भण्डारी, हरीश गुसाईं, अनसूया प्रसाद मलासी, प्रकाश रावत, मानवीरेंद्र बर्त्वाल, सतीश भट्ट, दीपक बेंजवाल, शिवानंद नौटियाल, भानू प्रकाश भट्ट, सोनाली बर्त्वाल, मंजू राणा के साथ वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद डिमरी और भगत चौहान ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब का यह आयोजन जनपद में सकारात्मक कार्यों को सम्मानित कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!