April 4, 2026

पोखरी: रुके वेतन व समायोजन को लेकर अतिथि शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी से की वार्ता

 

पोखरी (चमोली)।
माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ, विकासखंड पोखरी, जनपद चमोली के समस्त अतिथि शिक्षक–शिक्षिकाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पोखरी में उपस्थित हुए। इस दौरान अतिथि शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर रुके हुए वेतन, ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश (2025–26) के भुगतान तथा प्रभावित अतिथि शिक्षकों के समायोजन की मांग प्रमुखता से उठाई।
देर सायं उपखंड शिक्षा अधिकारी पोखरी नेहा भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी पोखरी लोकेन्द्र बिष्ट एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली पंकज उप्रेती के साथ अतिथि शिक्षकों की वार्ता हुई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पोखरी राकेश लाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती को ज्ञापन सौंपते हुए रुके हुए वेतन के शीघ्र भुगतान तथा प्रभावित अतिथि शिक्षकों के समायोजन की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष राकेश लाल ने बताया कि सभी अतिथि शिक्षक पूर्ण शैक्षिक योग्यता रखते हैं। अधिकांश शिक्षक बीए, एमए, बीएड एवं टीईटी उत्तीर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय में पद उपलब्ध नहीं है तो बीए के संयोजन विषयों के आधार पर वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए तथा पद रिक्त होने पर मुख्य विषय में समायोजन किया जाना चाहिए। अतिथि शिक्षकों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहता है और वे विद्यालय की सभी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।
अतिथि शिक्षकों ने एक स्वर में रुके हुए वेतन के भुगतान एवं समायोजन की मांग दोहराई। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती ने आश्वासन दिया कि मांगों पर विचार कर आगे उचित निर्णय लिया जाएगा।
इस दौरान अतिथि शिक्षकों में अनूप नेगी, जसवंत सैलानी, रामकृष्ण रावत, रुद्र सिंह नेगी, पुष्पा गुसाईं, दमयंती असवाल, कविता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!