January 26, 2026

उत्तराखंड क्रांति दल ने निकाली राजधानी गैरसैंण जनजागृति संवैधानिक संदेश यात्रा।

गैरसैंण

उत्तराखंड क्रांति दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी व पूर्व विधायक द्वाराहाट पुष्पेश त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर आज सोमवार को स्थाई राजधानी गैरसैंण जनजागृति संवैधानिक संदेश यात्रा निकाली गई। ये यात्रा चौखुटिया से माईथान (खनसर घाटी) होते हुए मेहलचोरी से गैरसैण पहुंची.जहां बड़ी संख्या में यूकेडी कार्यकर्ता एकत्रित हुए. इस दौरान उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस से गैरसैंण मुख्य बाजार तक एक विशाल रैली निकाली।यूकेडी कर्यकर्ताओं ने रैली के दौरान भाजपा व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि ये लड़ाई हमारे जल,जंगल,जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को बचाने की लड़ाई है.आज इन 25 वर्षों में दोनों ही पार्टियों ने बारी बारी उत्तराखंड को लूटने का काम किया है।

पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि इन 25 सालों मैं इस राज्य की उपेक्षा हुई है। कहा कि आज भाजपा कांग्रेस के नेताओं ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस के नेता और इस प्रदेश के नोकरशाह आज देहरादून में बैठकर प्रोपर्टी डीलर का काम कर रहे हैं।कहा अगर इस पहाड़ का भला करना है तो एक बार यूकेडी के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!