November 6, 2026

केंद्र सरकार की ओर से जनपद चमोली को मिली दो बड़ी सौगातें।

0
IMG-20251003-WA0016

 

गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के द्वारा केंद्र सरकार को प्रेषित पत्र के माध्यम से अनुरोध किये जाने पर गाँव रविग्राम तहसील ज्योतिर्मठ में ‘मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम’ के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। यह स्टेडियम क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उजागर करने और उन्हें निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, यह पहल खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों को नई गति प्रदान करेगी।

इसके साथ ही दूरस्थ सैनिक बाहुल्य गाँव स्वाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस विद्यालय की स्थापना से यहाँ के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होगी तथा दूरस्थ गाँवों के विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे।इन दोनों योजनाओं से चमोली जनपद में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे यहाँ के युवा सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल