June 23, 2026

स्पाइडरमैन हुआ बेनकाब,मांगी माफी।

 

गोपेश्वर/बद्रीनाथ।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक स्कूल छुट्टी के समय सड़क पर स्पाइडरमैन मास्क पहनकर डांस करता नज़र आया। उसकी इस हरकत से बच्चों व राहगीरों को परेशानी हुई और यातायात भी बाधित हो गया।

यही नहीं, आरोपी ने श्री बद्रीनाथ धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ भी इसी तरह की अभद्र हरकतें कीं, जिससे श्रद्धालुओं और आम जनता में नाराज़गी फैल गई।

लगातार मिल रही शिकायतों पर मीडिया सेल चमोली ने तकनीकी जांच की और आरोपी की पहचान अभिषेक नेगी, निवासी गौंणा के रूप में की।
पहचान होते ही थाना श्री बद्रीनाथ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को थाने लाकर पुलिस एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की। साथ ही उसे भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई।
चमोली पुलिस का संदेश –
“धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। मज़ाक और शरारत के नाम पर जनता को परेशान करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!