November 7, 2026

कर्णप्रयाग क्षेत्र में तीन स्थानों पर पार्किंग निर्माण हेतु भूमि चिन्हित।

0
IMG-20250711-WA0007

कर्णप्रयाग क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पार्किंग की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रम में तीन स्थानों पर तहसील प्रशासन द्वारा पार्किंग निर्माण हेतु भूमि चिन्हित की गई है।

चिन्हित स्थलों का विवरण इस प्रकार है, पहला स्थान कर्णप्रयाग नगर में कर्ण मंदिर के सामने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी ग्राम भेड़गांव (तहसील कर्णप्रयाग) की भूमि को पार्किंग निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया है। दूसरा पार्किंग स्थान सिमली मोटर मार्ग के पास कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी ग्राम पीपलसेरा (राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सिमली) की भूमि पार्किंग निर्माण हेतु चिन्हित की गई है,और तीसरी पार्किंग के लिए कनखुल टैक्सी स्टैंड के निकट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी ग्राम कर्णप्रयाग (तहसील कर्णप्रयाग) की भूमि बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए चिन्हित की गयी है, जो कि पिंडर नदी के किनारे है। पार्किंग निर्माण जनहित और विभिन्न धार्मिक आयोजनों विशेषकर नंदा देवी राजजात को ध्यान में रखते हुए किया जाना प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि तीनों स्थलों पर पार्किंग निर्माण आमजन के हित में कराया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों एवं यात्रियों को सुगम पार्किंग सुविधा मिल सकेगी। चिन्हित स्थलों के फोटोग्राफ्स तैयार कर शासन को प्रेषित किए जा रहे हैं तथा आवश्यक प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल