August 10, 2026

बालिका इण्टर कॉलेज,उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्याल पोखरी में प्रवेशोत्सव स्वागत्तोसव का किया गया भव्य आयोजन

 

पोखरी (चमोली)ःशिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के दिशा निर्देशन में शिक्षा विभाग विकासखण्ड पोखरी द्वारा 2025 को उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरी में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पोखरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरी, प्राथमिक विद्यालय पोखरी द्वारा संयुक्त रूप से नव प्रवेशी विद्यार्थियो व उनके अभिभावकों के स्वागत में प्रवेशोत्सव/स्वागत्सोव का आयोजन किया गया।

 


प्रवेशोत्सव का शुभारंभ सोहनलाल, अध्यक्ष नगर पंचायत पोखरी, धर्मसिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली, विनोद मटूढा खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखरी, उप-शिक्षा अधिकारी पोखरी नेहा भट्ट,एस0एम0सी0अध्यक्ष मंदोदरी पंत ,डायट मेंटर सुमन भट्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली द्वारा सरकारी विद्यालयों में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी अभिभावकों को बतायी गयी।
इस अवसर पर बी0आर0सी पोखरी राजेश भट्ट, रा0बा0इ0का0 पोखरी के प्रवक्ता गम्भीर सिंह असवाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरी के प्रधानाध्यापक बिक्रम भण्डारी, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय पोखरी दलीप राणा, भानु प्रकाश थपलियाल, सुखबीर बुटोला,निशा आदि शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ समस्त स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।

Spread the love
error: Content is protected !!