November 7, 2026

हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

0
WhatsApp Image 2024-11-26 at 3.39.29 PM

 

चमोली /पोखरीः हिमवन्त कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल राजकीय महाविद्यालय नागनाथ पोखरी, चमोली में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ0 रामानन्द उनियाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संविधान सभा के गठन एवं प्रस्तावना पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली गई।

इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ0 संजीव कुमार जुयाल ने अपने उद्बोधन में भारत के संविधान के विविध स्रोतों, मूल अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी

इसे भी पढ़े:

।http://राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में रेडक्रास सोसायटी ने किया प्राथमिक उपचार विषयक कार्यक्रम https://himwantpradeshnews.com/red-cross-society-organized-a-first-aid-program-at-government-post-graduate-college-nagnath-pokhari/

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर डॉ0 रामानन्द उनियाल के द्वारा समस्त आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित कर छात्रों को आगामी राष्ट्रीय दिवसों के आयोजनों हेतु पूर्व से ही तैयार रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, डॉ अंजलि रावत, डॉ कंचन सहगल, डॉ कीर्ति गिल, डॉ शशि चौहान, डॉ अंशु सिंह, डॉ प्रवीण मैठानी, डॉ आरती रावत, डॉ राजेश भट्ट, डॉ अनुपम रावत, नवनीत सती, सतीश चमोला, विजयपाल सहित समस्त प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=H7hZpZWnhbU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल