November 1, 2026

नवरात्रि के नवें दिन पर मां नवदुर्गा तिला भराड़ी मंदिर में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

0
IMG-20241011-WA0014

On the ninth day of Navratri, BKTC Vice President offered prayers at Maa Navdurga Tila Bharadi Temple.

जय मां नंदा समिति ने विशाल भंडारे का आयोजन किया

श्री बदरीनाथ धाम/ पांडुकेश्वर: नवरात्रि के नौवे दिवस के अवसर पर बद्रीनाथ मार्ग कंचनगंगा में क्षेत्र की अराध्य देवी मां नवदुर्गा तिला भराड़ी मन्दिर मे कन्या पूजन तथा मां सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गयी।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार सपरिवार माता के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए तथा क्षेत्र के सुख- शांति का आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर जय मां नंदा समिति अध्यक्ष राजदेव मेहता एवं पदमेंद्र भंडारी ने बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।

माता के मंदिर में जय मां नन्दा समिति बामणी / पांडुकेश्वर के सौजन्य से विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया इससे पहले मां दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात कन्या पूजनतथा प्रसाद वितरण किया गया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कल शनिवार विजय दशमी के दिन श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट बन्द होने की तिथि तय होनी है तथा श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर दुर्गा पूजा का यज्ञ हवन के साथ समापन होना है।बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने श्रद्धालुओं से कपाट बंद होने की तिथि तय होने के समारोह में शामिल होने का भी अनुरोध किया है।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित अध्यक्ष राजदेव मेहता,पदमेंद्र भंडारी, अमित पंवार , सुधीर मेहता, वीरेंद्र भंडारी, रणजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल