June 23, 2026

प्राधिकरण की सख्ती का असर, राज प्लाजा में पार्किंग के उपयोग को बनाया जा रहा रैंप

 

विगत दिनों एमडीडीए उपाध्यक्ष के निर्देशों पर बेसमेंट पार्किंग को लेकर शहर में चलाया गया था अभियान

शहर में बेसमेंट पार्किंग को लेकर एमडीडीए द्वारा दिखाई गई सख्ती का असर नजर आने लगा है। राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग के इस्तेमाल हेतु रैंप का निर्माण किया जा रहा है।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने विगत दिनों शहर में तमाम कॉम्प्लेक्स व अन्य कमर्शियल भवनों में बेसमेंट पार्किंग के नियम के पालन की दिशा में सभी सेक्टरों में रिपोर्ट मांगी थी। इसके क्रम में प्राधिकरण के अभियंताओं द्वारा इसे लेकर रिपोर्ट उपाध्यक्ष MDDA को प्रस्तुत की गई। उपाध्यक्ष MDDA ने निर्देशित किया था कि बेसमेंट पार्किंग के नियम का कड़ाई से पालन कराया जाए।

अब उपाध्यक्ष MDDA के निर्देशों का स्पष्ट असर देखने को मिल रहा है। बीते दिनों राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा में इस मानक का उल्लंघन पाए जाने पर यहां सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। अब, प्राधिकरण की सख्ती के फलस्वरूप यहां पर बेसमेंट में रैंप का निर्माण कॉम्प्लेक्स संचालक द्वारा प्रारंभ करा दिया गया है। ऐसे में यहां पार्किंग के लिए स्थान बनने से क्षेत्र में पार्किंग की समस्या से निजात मिल सकेगी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!