October 13, 2026

देहरादून में नकली शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़

Fake liquor factory busted in Dehradun

एसटीएफ ने नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर कड़ी करवाई की है। जिसकी जानकारी देते हुए एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के ‘इग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत एसटीएफ द्वारा ड्रग्स व अवैध/नकली शराब के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर कुमाऊ एसटीएफ टीम द्वारा शुक्रवार रात्रि थाना आईटीआई जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में एक मकान में छापा मारकर, अन्दर संचालित हो रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में नकली शराब व नकली शराब बनाने का कच्चा सामान बरामद किया गया है। जिसके चलते कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि तैयार शराब को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में सप्लाई किया जा रहा था।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!