October 13, 2026

ताला तोक भारी भूस्खलन, गाँव के साथ खतरे की जद में मोटर पुल

Tala Tok heavy landslide, motor bridge in danger along with village

 

रूद्रप्रयाग: तुंगनाथ घाटी के ताला तोक में लगातार भूस्खलन जारी है। भूस्खलन के कारण ताला तोक का 70 प्रतिशत भूभाग धस चुका है। आकाशकामिनी नदी के कटाव से ताला दुर्गाधार मोटर मार्ग पर लोहे के गार्डर पुल के दोनों तरफ की सुरक्षा दीवाल ढहने से पुल भी खतरे की जद में आ गया है।

 

ताला – दुर्गाधार मोटर मार्ग पर आकाशकामिनी नदी पर बना लोहे के गार्डर पुल यदि क्षतिग्रस्त होता है तो एक दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से सम्पर्क कट सकता है तथा आपदा प्रभावितों की मुश्किलें और अधिक बढ़ सकती है। भू धसांव से उषाडा गाँव के ताला तोक के घरों में लगातार दरारें भी आ रही हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!