October 24, 2026

मोहनखाल कनातोली चोपता तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर संघर्ष समिति का हुआ गठन

0
IMG-20240806-WA0029

Struggle committee formed for the demand of Mohankhal Kanatoli Chopta Tungnath motor road

मोहनखाल कनातोली चोपता तुंगनाथ मोटर मार्ग निर्माण को लेकर पोखरी व मोहनखाल से जुडें सैकड़ो गांवो के जनप्रतिनिधियों, पोखरी,कनकचौरी,मोहनखाल,चन्द्र नगर, भणज के व्यापारियो व गणमान्य लोगों ने मोहनखाल में एक बैठक का आयोजन किया ।
बैठक मैं आगमी कार्ययोजना के लिए मोहनखाल चोपता तुंगनाथ मोटरमार्ग संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। सर्व समिति से संघर्ष से राकेश सिंह नेगी को अध्यक्ष,दीपक थपलियाल को उपाध्यक्ष,वासुदेव सिंह को सचिव,धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट को सह-सचिव,महेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष,रविन्द्र सिंह नेगी को संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि आगमी आन्दोलन के लिए अग्रिम बैठक में रणनीती तय की जायेगी व व्यापक रूप से कार्यकारणी के सभी सदस्यों व जनप्रतिनिधियों का एक अधिवेशन बुलाया जायेगा।
बैठक के दौरान रूद्रप्रयाग व चमोली जनपद के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी,पत्रकार,व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल