October 17, 2026

देवाल:सड़क का एलाइनमेंट को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Screenshot 2024-08-03 214613

 चमोली के विकासखंड देवाल के कोटेडा सड़क एलाइनमेंट बदलने की मांग लेकर कोटेडा अनुसूचित बस्ती के ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।साथ ही विकासखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
शुक्रवार को कोटेडा के ग्रामीणों ने मुख्य बाजार देवाल में एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए विकासखंड मुख्यालय पहुंचे और क्रमिक अनशन बैठ गये। ग्रामीणों का कहना है कि पीएमजीएसवाई ने विरोधी लोगों से मिलकर जानबूझकर सड़क का एलाइनमेंट बदला जबकि शोभन राम बैंड से कोटेडा 3:30 किलोमीटर आसानी से पहुंचा जा सकता है। जो कि ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक और सरल भी है। प्रदर्शनकार्यों का कहना है कि विभाग यदि सड़क को शोभन राम बैंड से नहीं ले जाता है तो ग्रामीण सड़क नहीं बनने देंगे। समाधान न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान खड़क राम, भगवान राम, भुवन राम, जगदीप राम, पूरन राम, सरुली देवी, राजुली देवी, पुष्पा देवी, अमरा देवी, इंदु देवी, राधा देवी, देवकी देवी, विमला देवी, सरूली देवी, रेवती देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

धनसिंह भण्डारी देवाल चमोली

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!