November 2, 2026

लापरवाही:तोणजी में उद्यान विभाग द्वारा संचालित सेब की नर्सरी राम भरोसे,छतिग्रस्त कार्यालय का नही हो पा रहा नव निर्माण

0
IMG-20240528-WA0023

Negligence: Ram Bharose, the apple nursery run by the Horticulture Department in Tonji, new construction of the damaged office is not being done.

चमोली: विकासखंड पोखरी के तोणजी में उद्यान विभाग ने पचास नाली जमीन पर सेव के पौध लगाए हैं। सभी पौधे दो साल के हो गए हैं। लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण उद्यान विभाग का कार्यालय भी क्षतिग्रस्त की कगार पर है।
स्थानीय निवासी सतेन्द्र सिंह नेगी ने बताया उद्यान विभाग ने वर्ष 1968 में इसकी स्थापना की गई थी।जो वर्तमान में क्षतिग्रस्त के कगार पर है उन्होंने कहा इस सम्बन्ध में कई बार शासन प्रशासन से पत्राचार किया गया। कार्यालय के नाम का रहे गया है उद्यान विभाग का यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है

चारदिवारी न होने के कारण जंगली जानवर सब बर्बाद कर देते है। सड़क न होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उद्यान विभाग के कार्यालय तक सड़क की कटिंग की गई है लेकिन सड़क पर अतिक्रमण किया गया है जिसको विभाग ने हटाने का प्रयास नहीं किया।


उधान पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह ने कहा उद्यान विभाग ने 50 नाली जमीन पर सेव के पौध लगाए हैं चार दिवारी न होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। कार्यालय में ठहरने के लिए नही है पूरी तरह से क्षतिग्रस्त के कगार पर है। इस सम्बन्ध विभाग को अवगत कराया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा इस समय पन्द्रह सौ सेव के पेड़ है और पचीस सौ पौधे नर्सरी में कास्तकारों के लिए रखे गए हैं जो पौध रोपण के समय वितरण किए जाएंगे।
उद्यान विभाग के मुख्या अधिकारी तेजपाल सिंह ने कहा तोणजी में उद्यान विभाग ने सेव के पौध लगाए है। इनकी सुरक्षा के लिए चारदिवारी का प्रस्ताव रखा है प्रस्ताव पास होने के बाद निमार्ण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा उद्यान विभाग का जो कार्यालय क्षतिग्रस्त हुआ उसका प्रस्ताव पर शासन में है जल्द ही कार्यालय का निर्माण किया जाएगा।
ग्राम प्रधान मुकेश नेगी ने कहा जो तीन किलोमीटर सड़क अवरूद्ध है उस पर कार्य शुरू होगा तो उद्यान विभाग के सभी कर्मचारियों को काम करने और देखरेख करने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल