October 24, 2026

भाजपा और कांग्रेस ने गांव गांवों में प्रचार प्रसार शुरू किया

0
IMG_20240411_175857

 

BJP and Congress started campaigning in villages

चमोली जिले विकासखंड पोखरी में  भाजपा और कांग्रेस ने गांव गांवों में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।
कांग्रेस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला के नेतृत्व में नौली,नैल, कलसिंह पाटी जखमाला, विनगट सहित विभिन्न गांवों में लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में मतदाता करने की अपील की गई। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला ने कहा आमजन का समर्थन मिल रहा है कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। लोग भाजपा की नीतियों से परेशान है। आमजन का मंहगाई से जीवन-यापन करना मुश्किल हो गया है। इसलिए लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का मन बना दिया है।
वही भाजपा ने युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत के नेतृत्व में देवर में बैठक कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा भाजपा के पक्ष पहले से माहौल बना हुआ है लोग में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का मन बनाया है। लोग विकास के लिए मतदान करना चाहते हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र नेगी, हनुमंत कंडारी, सतेन्द्र कंडारी, जगदीश प्रसाद और भाजपा कार्यकर्ताओं में रमेश चौधरी सहित तमाम बूथ के कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल